फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra Accident: Major accident on Katra-Riyasi road, bus full of passengers overturned, 20 passengers injured

Katra Accident: कटड़ा-रियासी मार्ग पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 यात्री घायल

Mon, 11 Aug 2025 06:12 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 11 Aug 2025 06:12 PM IST
सार

कटड़ा से रियासी जा रही एक यात्री बस बारादरी मार्ग पर पलट गई, जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Katra Accident: Major accident on Katra-Riyasi road, bus full of passengers overturned, 20 passengers injured
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटड़ा से रियासी की ओर आ रही एक यात्री बस सोमवार को बारादरी मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 20 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर हुई।

विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रियासी पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त बस में लगभग 25 से 30 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से बताया गया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed