{"_id":"645de5c55fc01c4d760c1965","slug":"kathua-student-found-hanging-under-suspicious-circumstances-in-degree-college-hostel-police-probing-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua: डिग्री कॉलेज के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला छात्र का शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua: डिग्री कॉलेज के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला छात्र का शव, पुलिस कर रही जांच
Fri, 12 May 2023 12:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 12 May 2023 12:49 PM IST
सार
राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के बॉयज हॉस्टल में छात्र का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ रवाना कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Kathua
- फोटो : अनिल कुमार
विस्तार
राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब छात्रों ने एक अन्य छात्र को अपने कमरे में फंदे से लटका पाया। छात्रों ने तुरंत इसकी सूचना वार्डन और कॉलेज प्रबंधन को दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण कुमार छठे सेमेस्टर का विद्यार्थी था और पठानकोट का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह वह हॉस्टल के अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमस कठुआ रवाना कर दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। उसने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक छात्र ने बताया कि सुबह एक अन्य छात्र ने उससे कहा कि यहां कुछ हो गया है। उन्होंने अरुण को आवाज लगाई, पर उसने पलट कर जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने वार्डन, कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
अपने सहपाठी के इस तरह दुनिया से अलविदा हो जाने से कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई एक-दूसरे से पूछता नजर आया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। छात्रों के चेहरे पर मायूसी और गम साफ नजर आया। वहीं, कॉलेज प्रबंधने भी इस मामले को देखते हुए कॉलेज में शुक्रवार के लिए छुट्टी कर दी।