Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua Rasana Casel: Advocate Ankur Sharma said-Jammu police giving protection to SIT hide the truth

कठुआ रसाना कांड: एडवोकेट अंकुर शर्मा बोले-सच छुपाने को एसआईटी को संरक्षण दे रही जम्मू पुलिस

Tue, 19 Nov 2019 11:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 19 Nov 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kathua Rasana Casel: Advocate Ankur Sharma said-Jammu police giving protection to SIT hide the truth
कठुआ कांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एडवोकेट अंकुर शर्मा का कहना है कि जम्मू पुलिस रसाना कांड की जांच करने वाली एसआईटी को बचाने के लिए संरक्षण दे रही है। सच छुपाने के लिए एफआईआर दर्ज नहीं कर रही। इससे साबित होता है कि रसाना कांड में गवाहों को प्रताड़ित करने की बात सच है। सरकार को चाहिए कि गृह मंत्रालय को आदेश दिया जाए कि एसआईटी के अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच हो। 
विज्ञापन


कठुआ कांड में जम्मू के एसएसपी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर, झूठी गवाही दिलाने का आरोप
विज्ञापन


जब कोर्ट ने कहा है कि इन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करो। एसआईटी ने विशाल जंगोत्रा को झूठे केस में फंसाया और उसे कोर्ट ने रिहा भी कर दिया। इससे साफ है कि एसआईटी ने काम ईमानदारी से नहीं किया। एसआईटी का झूठ सामने आने पर भी एफआईआर नहीं लगाना दर्शाता है कि पुलिस जान बूझकर कार्रवाई नहीं कर रही। यहां तक कि अब तक इस मामले में इन लोगों से कोई पूछताछ तक नहीं हुई। वह हमेशा से कहते आए हैं कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जब कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए कि एसआईटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, तो उसके दो दिन बाद ही डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि एसआईटी ने कुछ गलत नहीं किया। एडवोकेट अंकुर का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने से पहले ही डीजीपी कैसे कह सकते थे कि एसआईटी के अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। इससे साफ है कि राज्य पुलिस ने रसाना कांड में जांच सही तरीके से नहीं की। 
Trending Videos

Kathua Rasana Casel: Advocate Ankur Sharma said-Jammu police giving protection to SIT hide the truth
विशाल जंगोत्रा - फोटो : फाइल, अमर उजाला
वीडियो फुटेज ने करा दिया विशाल को रिहा
बता दें कि रसाना कांड में विशाल जंगोत्रा को क्राइम ब्रांच ने इस केस का आरोपी बनाया था। लेकिन बाद में एक वीडियो फुटेज ने विशाल को बचा लिया। वह था विशाल की मेरठ में मौजूदगी। उसका परीक्षा में होना और एटीएम से पैसे निकालते मिले वीडियो ने उसे बचा लिया। अन्यथा क्राइम ब्रांच ने विशाल को इस केस में आरोपी साबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed