फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua Police Public Meet: SDPO said - inform police if you see any suspect

कठुआ पुलिस पब्लिक मीटः एसडीपीओ बोले- कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत सूचित करें

Sat, 14 Sep 2019 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Kathua Police Public Meet: SDPO said - inform police if you see any suspect
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला, फाइल

कठुआ में नगरोटा के पंचायत घर में पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें एसडीपीओ पारुल भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पंचायत घर में उपस्थित नागरिकों ने एसडीपीओ और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए कई सुझाव प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

 
एसडीपीओ ने कहा कि नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए सुझावों को अमल में लाया जाएगा। एसडीपीओ ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधि को देखें तो शीघ्र पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन


उन्होंने युवा वर्ग को नशे से दूर रहने की नसीहत की। साथ ही कहा कि अपराध को खत्म करने के लिए लोगों का सहयोग अनिवार्य है। यहां जनता पुलिस के साथ होती है वह क्षेत्र अपराध मुक्त रहता है अगर क्षेत्र में कहीं भी गैर कानूनी काम हो रहा हो तो उसकी जानकारी शीघ्र पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरोटा के सरपंच माया देवी, नायब सरपंच अजीत सिंह, लंबरदार ज्ञान सिंह ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने, सुरक्षा की दृष्टि से नगरोटा चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की, ताकि हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही उन्होंने नगरोटा में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। इस मौके पर काफी संख्या में पंच और अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed