फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua News: Dead body of a girl found under suspicious circumstances in Kathua late night, family members acc

Kathua News: कठुआ में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 17 Jan 2025 01:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 17 Jan 2025 01:47 PM IST
सार

कठुआ के खरोट लिंक मार्ग पर नाजिया बानो का संदिग्ध शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Kathua News: Dead body of a girl found under suspicious circumstances in Kathua late night, family members acc
कठुआ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठुआ जिले के खरोट लिंक मार्ग पर देर रात एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव की पहचान नाजिया बानो के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और हादसे की आशंका जताई जा रही है, हालांकि, युवती के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या हो सकती है। उन्होंने मृतका के शव को लेकर कठुआ हाईवे जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच शुरू की है। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है और शव का पोस्टमॉर्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों ने इस मामले में जल्द ही तफ्तीश पूरी करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed