फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua incident victim family on Hyderabad case said justice done to family

हैदराबाद मामले पर कठुआ कांड का पीड़ित परिवार बोला- परिवार के साथ हुआ न्याय, मौत ही मिलनी चाहिए थी

Sat, 07 Dec 2019 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 Dec 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Kathua incident victim family on Hyderabad case said justice done to family
हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के रसाना में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की शिकार आठ वर्षीय बच्ची के परिवार ने हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म के आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने पर संतोष जताया है। कहा कि कम से कम उस पीड़िता के परिवार को लंबे मुकदमे का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। उन्हें चारों आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने की प्रसन्नता है। यदि उन्होंने गलत किया था तो उन्हें मौत ही मिलनी चाहिए थी।

विज्ञापन


रसाना पीड़िता के पिता व माता ने सांबा में अपने घर पर बताया कि अगर ये लोग अपराधी थे तो मुझे लगता है कि पीड़िता और उसके परिवार के साथ न्याय हुआ है। उन्होंने जो कुछ भी किया उसके लिए वे मौत के हकदार थे और कम से कम उस परिवार को आरोपियों के बरी होने का डर तो नहीं होगा।
विज्ञापन


कहा कि मेरी बेटी का मामला उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर पठानकोट की एक अदालत में चला और लंबे मुकदमे के बाद मुख्य अभियुक्तों में से एक को रिहा कर दिया गया। एक अन्य जिसे किशोर बताया जा रहा है उस पर मुकदमा चल रहा है। उसे सजा होगी या नहीं, इस पर वह निश्चिंत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के परिवार के लिए प्रत्येक दिन पहाड़ों की तरह होता है

उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिवार के लिए प्रत्येक दिन पहाड़ों की तरह होता है। इसलिए ऐसे मामलों में न्याय प्रक्रिया तेज होनी चाहिए और अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए ताकि इससे समाज के असामाजिक और आपराधिक तत्वों को सबक मिले।

कहा कि रसाना मामले में एक आरोपी को सजा के अभाव में बरी कर दिया गया। इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। पठानकोट से सजा सुनाए जाने के बाद पीड़िता के पिता ने सजा बढ़ाने की मांग की थी। साथ ही एक आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी। इस पर कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर सरकार तथा छह दोषियों को जवाब दाखिल करने को कहा था।

पठानकोट की जिला और सत्र अदालत ने रसाना मामले में छह लोगों को दोषी ठहराया था। अदालत ने अपराध के साजिशकर्त्ता सांझी राम, एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) दीपक खजुरिया, और परवेश कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई। एसपीओ सुरेंद्र वर्मा, हेड कांस्टेबल तिलक राज और उप निरीक्षक आनंद दत्ता को पांच-पांच साल कैद का आदेश दिया था। हालांकि, सांझी राम के बेटे को सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed