फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua case village reached Bar Council team asked why CBI should investigate

कठुआ कांडः बार कौंसिल की टीम पहुंची रसाना गांव, पूछा सीबीआई जांच क्यों चाहिए

Fri, 20 Apr 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 20 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
kathua case village reached Bar Council team asked why CBI should investigate
kathua case - फोटो : file photo

 रसाना कांड को लेकर बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की पांच सदस्यीय टीम वीरवार को देर शाम अचानक रसाना गांव पहुंच गई। टीम ने वह देवस्थान भी देखा जहां क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ कई लोगों ने रेप किया था।

विज्ञापन


टीम मुख्य आरोपी सांझी राम की बेटी से भी मिली और उससे पूछा कि वह सीबीआई जांच की मांग क्यों कर रही है। बेटी ने कहा उन्हें क्राइम ब्रांच की जांच पर भरोसा नहीं। टीम ने गांव के लोगों से भी बात की। गुज्जर-बकरवाल के पक्ष से उन्हें कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


  बार कौंसिल ऑफ इंडिया की टीम दोपहर हवाई जहाज से जम्मू पहुंची। इसके बाद वह सीधा कठुआ के लिए निकल गई। शाम साढ़े पांच बजे कठुआ के जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंची टीम के सदस्यों ने लगभग डेढ़ घंटे तक बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रसाना कांड की विस्तृत जानकारी दी। ये भी बताया कि वे विरोध क्यों कर रहे हैं। वकीलों ने सफाई दी कि उन्होंने न्यायिक जांच में बाधा पहुंचाने की कोशिश बिलकुल नहीं की।  बार कौंसिल ऑफ इंडिया की टीम रसाना कांड की वास्तविक रिपोर्ट तैयार करने पहुंची है।

उसे कठुआ बार एसोसिएशन के साथ ही पीड़िता के परिवार से भी मुलाकात करनी थी। इसलिए वे वकीलों के साथ बैठक खत्म करके सीधे रसाना गांव पहुंच गई। टीम का नेतृत्व हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस तरुण अग्रवाल कर रहे हैं। कमेटी के अन्य सदस्यों में एस प्रभाकरन और रमेश चंद्रजी शाह (दोनों बीसीआई के सह-अध्यक्ष), रजिया बेग (पूर्व चेयरमैन, बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड) और नरेश दीक्षित (पटना हाईकोर्ट के वकील) शामिल हैं।


टीम सदस्यों ने कहा कि उन्होंने फिलहाल बार एसोसिएशन के सदस्यों से मामले की जानकारी ली है और यहां से अपनी प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट सौंपेंगे। सदस्यों ने कहा कि मीडिया को भी जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाना चाहिए, ताकि देश और विशेषकर जम्मू कश्मीर का माहौल खराब न हो। सवा सात बजे टीम के सदस्य जम्मू को रवाना हो गए। शुक्रवार को टीम जम्मू बार एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात करेगी। सूत्र बताते हैं कि टीम शुक्रवार को एक बार फिर कठुआ जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed