फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua case ,rasana case hearing in juvenile court

कठुआ कांड: दूसरी सुनवाई पर क्राइम ब्रांच नहीं पेश कर पाई कोई गवाह, अगली सुनवाई 14 अगस्त को

Mon, 29 Jul 2019 08:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 29 Jul 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
kathua case ,rasana case hearing in juvenile court
कठुआ कांड - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित रसाना दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में नाबालिग आरोपी को सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। परंतु क्राइम ब्रांच लगातार दूसरी सुनवाई पर भी कोई गवाह पेश नहीं कर पाई। बोर्ड ने अगली सुनवाई 14 अगस्त को तय की है। 
विज्ञापन


सोमवार को मामले की सुनवाई शुरू होते ही क्राइम ब्रांच के अभियोजन अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि ब्रांच के लीगल अधिकारी पहले ही मामले को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट गए हुए हैं। लिहाजा वह इस सुनवाई में नहीं पहुंच पाए हैं। 
विज्ञापन


मालूम हो कि किशोर न्याय बोर्ड ने 15 जुलाई को मामले की सुनवाई शुरू कर दी थी पंरतु क्राइम ब्रांच का कहना था चूंकि हाई कोर्ट ने आरोपी के बालिग अथवा नाबालिग होने पर कोई फैसला नहीं दिया है अत: बोर्ड में सुनवाई अभी न हो। परंतु 15 जुलाई के बाद हाईकोर्ट गई क्राइम ब्रांच की टीम को निराशा हाथ लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति धीरज ठाकुर ने उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। और इस मामले को सुनवाई के लिए पांच अगस्त को सूचीबद्ध किया गया। अब इस मामले में सभी निगाहें हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed