फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KATHUA CASE DEPUTY CM NIRMAL SINGH JAMMU AND KASHMIR

कठुआ कांडः CBI जांच न होने के विरोध में डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को दिखाया काला झंडा

Fri, 20 Apr 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 20 Apr 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
KATHUA CASE DEPUTY CM NIRMAL SINGH JAMMU AND KASHMIR
डिप्टी सीएम निर्मल सिंह - फोटो : Amar Ujala
रसाना मामले में सीबीआई जांच की मांग पर बिलावर की मकवाल पंचायत के पूर्व सरपंच ने उप मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। उसने कहा कि रसाना मामले में आखिर सरकार सीबीआई जांच क्यों नहीं करवा रही है। 
विज्ञापन


मामला बिलावर के फिंतर इलाके का है, जहां शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित करने पहुंचे थे। इस बीच मकवाल के पूर्व सरपंच अजीत सिंह संबयाल ने सामने आकर उप मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाते हुए कई सवाल उठाए।
विज्ञापन


अजीत ने उप मुख्यमंत्री से कहा कि रसाना मामले में सीबीआई जांच क्यों नहीं करवाई जा रही है सर। इसी बीच पूर्व सरपंच को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसे बाद में मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत ने कहा कि जम्मू संभाग के लोगों को उप मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें रही हैं। रसाना मामले में उनकी चुप्पी समझ से परे है। उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला। अजीत ने कहा कि रसाना मामले को सांप्रदायिक रंग देकर डुग्गर समाज पर धब्बा लगाया गया है। 

चुनाव से पहले ये लोग हिंदुओं के ठेकेदार बने थे, लेकिन अब एक शब्द भी मुंह से नहीं निकल रहा है। रसाना में मारी गई बच्ची के मामले की  सीबीआई जांच से ही आरोपियों को पकड़ने में मदद कर सकती है, लेकिन उप मुख्यमंत्री की चुप्पी का कारण लोगों की समझ से परे है। 

 
संबयाल ने कहा कि यदि इनको सरकार की उपलब्धियां गिनानी हों तो पीछे नहीं रहते, लेकिन यदि इनकी कमी बताई जाए तो लोगों की आवाज को दबाने का काम करते हैं। पूर्व सरपंच ने कहा कि अब इंसानियत की खातिर डिप्टी सीएम को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed