{"_id":"5894b0e24f1c1bce22e800e9","slug":"kathua-border-seal-due-to-punjab-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव के चलते जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, कठुआ बार्डर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव के चलते जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, कठुआ बार्डर सील
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
कठुआ में वाहन की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
पंजाब में शनिवार को होने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान होना है। इसके चलते रियासत के बार्डर जिले कठुआ को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पंजाब से जुड़ने वाले सभी लिंक मार्गों को सील कर दिया गया है। नाकेबंदी करते हुए शराब, नकदी आदि ले जाने और ले आने पर भी पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। मतदान के मद्देनजर नगरी, लखनपुर आदि पंजाब से सटे इलाकों में शराब की दुकानें शुक्रवार दोपहर बाद बंद करवा दी गईं।
शनिवार शाम पंजाब में मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रतिबंधित पदार्थों को पंजाब में ले जाने पर रोक को सुनिश्चित किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस के सभी नाके अलर्ट पर हैं।

Trending Videos
कठुआ के नेताओं ने पंजाब में डाला डेरा
कांग्रेस
- फोटो : FILE PHOTO
पंजाब पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य रखा जा सके। आबकारी विभाग ने भी लखनपुर में नाकेबंदी की हुई है।
पंजाब में कई दिनों से चल रही रैलियों और प्रत्याशियों के डोर टू डोर प्रचार में राजनीतिक दलों ने कठुआ से भी नेताओं की ड्यूटी लगाई र्हुई है। शहर के अधिकतर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को पंजाब में समर्थन दिलाने के लिए डेरा डाले हुए हैं।