{"_id":"5dbc88438ebc3e0157424034","slug":"kathua-army-carried-operations-on-possibility-of-terrorist-infiltration-along-the-border-with-drone","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में सेना ने ड्रोन से खंगाले सीमा से सटे इलाके, आतंकी घुसपैठ की आशंका पर चलाया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में सेना ने ड्रोन से खंगाले सीमा से सटे इलाके, आतंकी घुसपैठ की आशंका पर चलाया ऑपरेशन
Sat, 02 Nov 2019 01:02 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी घुसपैठ की आशंका में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों को सेना ने शुक्रवार को ड्रोन से खंगाला। दोपहर 2.20 बजे से 3.35 बजे तक सेना ने ड्रोन से हीरानगर सेक्टर के तरनाह नाले और आसपास के इलाकों की रेकी की। हालांकि, इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध हाथ नहीं लगा। बीएसएफ भी सीमा पर लगातार निगरानी बढ़ाए हुए है।
पाकिस्तान और भारतीय सीमा से सटे इलाकों में इन दिनों सरकंडे बड़े हो चुके हैं और पूर्व में आतंकी घुसपैठ के लिए इसी समय के होते रहे इस्तेमाल को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती हैं। 16 सितंबर से लगातार जारी पाकिस्तानी गोलाबारी का दौर बीते माह 25 अक्टूबर से थमा हुआ है।
बीएसएफ ने भी फिलहाल सुरक्षा बांध बनाने के काम को रोक दिया है। इस बीच सीमावर्ती इलाकों में फसल भी पक चुकी है और किसानों ने कुछ इलाकों में कटाई का काम भी शुरू कर दिया है। इन सबको देखते हुए बीएसएफ ने बांध बनाने का काम रोक दिया है।