फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   katha in arniya

Jammu News: मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए

विज्ञापन
katha in arniya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। 11 दिवसीय भागवत चर्चा और प्रभु संकीर्तन में रविवार को ब्रह्मचारी राम कृष्ण दास ने संगत को अच्छे कर्म और बुरे कर्मों के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए, और कभी भी किसी को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। किसी का भी अपनी वाणी के जरिये दिल नहीं तोड़ना चाहिए। क्योंकि जो दिल पर चोट करता है वह सीधे भगवान को चोट करता है।

कथा वाचक ने आगे कहा कि हर किसी के दिल में भगवान बसते हैं। अच्छे कर्म के जरिये भी आप अच्छे इंसान बन सकते हैं, और ऐसा आचरण आपको परमात्मा की भक्ति से ही मिल सकता है। इस दुनिया में बुराइयों से बचने के लिए परमार्थ की संगत ही मनुष्य को पार लगाती है। अच्छे गुरु का आचरण करना चाहिए। क्योंकि वही भवसागर में पार लगा सकता है, और मनुष्य को अच्छे कर्मों के प्रति जागरूक रखता है। उन्होंने बताया कि निष्फल मनुष्य को अपने गुरु के चरणों में झुके रहना चाहिए। 11 दिवसीय भागवत चर्चा का कल दसवां दिन है और 11 बे दिन 24 जनवरी को कमेटी के सदस्यों की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed