फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   katha in arniya

Jammu News: भगवान राम ने 14 बरस का वनवास हंसते हुए कबूल किया

विज्ञापन
katha in arniya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। भागवत चर्चा और प्रभु संकीर्तन में मंगलवार को स्वामी सुध आत्मानंद ने संगत को प्रवचन सुनाए। शास्त्री जी भगवान श्रीराम के चरित्र के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम से ही सीखा जा सकता है कि किस तरह से उन्होंने राजा होने के बाद भी अपना राजपाट त्याग दिया, और पिता के आदेश के मुताबिक 14 बरस का वनवास हंसते-हंसते कबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि श्रीराम भगवान से ही सीखा जा सकता है कि उन्होंने परिवार को एकत्रित रखने के लिए कितना बड़ा बलिदान दिया है। जिस तरह भगवान श्रीराम ने बड़े होने का अहसास दुनिया को कराया है। उसी तरह से हर घर में बड़े पारिवारिक सदस्य की जिम्मेदारी भी उतनी ही बढ़ जाती है और उसे कैसी कठिनाइयों से गुजर कर परिवार को एकत्रित रखना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यही सनातन धर्म की पहचान है, जिससे घर को संयुक्त रूप से चलाया जा सकता है। कथा वाचक ने माघ मास का महत्व भी संगत को बताया और किस तरह से माघ मास में रहन सहन और खानपान पर ध्यान रखना चाहिए। उसके बारे में विस्तार से समझाया। चौथे दिन तय समय पर आरती की गई और उसके बाद संगत को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed