फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kasmir news

Jammu News: कश्मीर मैराथन-2025 दो नवंबर को, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Tue, 09 Sep 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 09 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
kasmir news
मुख्यमंत्री उमर की बैठक। संवाद
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को ‘कश्मीर मैराथन-2025’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि दिल्ली मैराथन और दिवाली उत्सव को ध्यान में रखते हुए मैराथन को पहले प्रस्तावित 19 अक्टूबर की बजाय 02 नवंबर को आयोजित किया जाए। इसे एक विश्व स्तरीय खेल आयोजन के रूप में स्थापित किया जाए जो घाटी की प्राकृतिक सुंदरता का प्रतिबिंब बनेे। पर्यटन, स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और सामुदायिक एकजुटता की भावना को बढ़ावा मिले। वहीं उमर ने पिछले साल का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए लिखा प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहूंगा, क्या आप रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कश्मीर मैराथन-2025 का प्रचार वीडियो लांच करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि मैराथन को एक खेल आयोजन से आगे बढ़कर एक समग्र सांस्कृतिक और पर्यटन अनुभव बनाना चाहिए। अधिकारियों को प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए विशेष पैकेज प्रदान करने के लिए होटल, रेस्तरां और स्थानीय व्यवसायों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया। जिससे उन्हें अपने प्रवास के दौरान कश्मीर के आतिथ्य, व्यंजनों और विरासत का आनंद लेने का अवसर मिले।
विज्ञापन



पर्यटन निदेशक कश्मीर ने आयोजन के पैमाने और संरचना के बारे में जानकारी दी। बताया कि फुल मैराथन (42.19 किमी), हाफ मैराथन (21.09 किमी) और 10 किमी की दौड़ शामिल होगी। इसमें पोलोव्यू, राजबाग, लाल चौक, टीआरसी, निशात गार्डन और एसकेआईसीसी सहित श्रीनगर के प्रतिष्ठित स्थान शामिल होंगे। प्रतिभागियों को कश्मीर की मनमोहक शरद ऋतु की पृष्ठभूमि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन में एक मैराथन एक्सपो और एक भव्य सांस्कृतिक संध्या भी होगी, जिसका उद्देश्य एथलीटों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को शामिल करना है। साथ ही कश्मीरी कला, संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन भी करना है। मैराथन स्कूल स्तर की गतिविधियों और मनोरंजक दौड़ के माध्यम से युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी, जबकि गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय स्वयंसेवकों को मार्ग की सफाई और स्थिरता पहलों के लिए ‘पर्यावरण-स्वयंसेवक’ के रूप में शामिल किया जाएगा।




युवाओं को जोेड़ने के लिए दस और पांच किमी की भी दौड़ हो



मुख्यमंत्री ने फुल और हाफ मैराथन के अलावा स्थानीय प्रतिभागियों के लिए 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शुरू करने का भी सुझाव दिया। जिससे सामुदायिक जुड़ाव बढ़े और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिले। उन्होंने इस विशाल आयोजन के लिए एक शीर्षक प्रायोजक हासिल करने के प्रयासों का आह्वान किया ताकि वित्तीय व्यवहार्यता और अधिक ब्रांड दृश्यता सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव वित्त, संभागीय आयुक्त कश्मीर, सचिव आईटी, सूचना और सामान्य प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed