{"_id":"5930307e4f1c1b5365bdb1b4","slug":"kashmiri-youth-returning-home-from-terrorist-organisation-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंक की राह छोड़ घर लौटा कश्मीरी युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आतंक की राह छोड़ घर लौटा कश्मीरी युवा
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 01 Jun 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Photo
एक कश्मीरी युवा जिसने एक हफ्ता पहले ही घर छोड़कर आतंक की राह पकड़ी थी, आतंक की दुनिया छोड़कर घर लौट आया। इसकी पुष्टि खुद डीआईजी पुलिस ने की।
डीआईजी सेंट्रल कश्मीर गुलाम हसन भट ने बताया कि डिग्री कालेज बेमिना में पढ़ने वाला छात्र तुफैल मीर (19) निवासी परमपोरा एक हफ्ता पहले घर छोड़ कर चला गया था। उसके किसी आतंकी संगठन में शामिल होने की बात कही जा रही थी। एक हफ्ते बाद मीर आतंक की राह छोड़कर वापस अपने परिवार वालों के पास आ गया है।
डीआईजी भट ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि उसे गिरफ्तार किया गया है या फिर उसने आत्मसमर्पण किया। डीआईजी ने बताया कि पिछले एक साल में श्रीनगर से पांच युवा आतंकी संगठनों खासकर हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुए हैं। तुफैल के घर छोड़कर जाने के बाद उसके परिवार ने उसे खोजने के लिए लोगों से मदद मांगी थी। बाद में सोशल मीडिया पर उसकी एक फोटो शर्ट पहने और एके राइफल हाथ में लिए वायरल भी हुई थी।