फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri students will get better facilities in higher education

कश्मीरी छात्रों को कट ऑफ लिस्ट में मिलेगी 10 फीसदी की छूट

Sat, 12 Dec 2015 09:08 PM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri students will get better facilities in higher education

हरियाणा में कश्मीरी माइग्रेंट छात्रों को उच्च शिक्षा में विशेष सुविधाएं मिलेंगी। कश्मीर से उच्च शिक्षा की चाह में अन्य राज्यों का रुख करने वाले छात्रों को हरियाणा में यूनिवर्सिटी व कालेज में एडमिशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ऐसे छात्रों को कई बिंदुओं पर छूट व अन्य सुविधाएं देने की तैयारी में है। इसके लिए हरियाणा सरकार में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि प्रदेश सरकार ने कश्मीरी माइग्रेंट छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से यह सर्कुलर सभी सरकारी, निजी व डीम्ड यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त कालेजों के प्रिंसिपल को जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कुलर में यह स्पष्ट कहा गया है कि प्रदेश सरकार का यह फैसला सभी सरकारी, निजी व डीम्ड यूनिवर्सिटी, व कालेजों पर लागू होगा।

क्या मिलेगा लाभ :

Kashmiri students will get better facilities in higher education

- न्यूनतम आवश्यक योग्यता में कट ऑफ परसेंटेज में दस प्रतिशत तक की छूट।

- कोर्स के अनुसार पांच प्रतिशत तक की सीटों में बढ़ोत्तरी।

- तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों के मेरिट कोटा में कम से कम एक सीट का आरक्षण।

- आवास प्रमाण पत्र की बाध्यता में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed