फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandits unhappy for center of the employment package

केंद्र के रोजगार पैकेज से कश्मीरी पंडित नाखुश

Tue, 15 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 15 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits unhappy for center of the employment package

विस्थापित कश्मीरी पंडित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार ने 3000 कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए रोजगार पैकेज का एलान कर दिया है। इसको लेकर कश्मीरी पंडित ज्यादा खुश नहीं हैं।

विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों का कहना है कि पूर्व केंद्र सरकार ने भी सात वर्ष पहले रोजगार पैकेज का एलान किया था, लेकिन आज तक इसका पूरा लाभ कश्मीरी पंडितों को नहीं मिला है।
विज्ञापन


पिछले दिनों केंद्र सरकार ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास को लेकर 2000 करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया था। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 3000 कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए रोजगार पैकेज को भी मंजूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी लाल पंडिता ने बताया कि 2008 में 6000 पदों के पैकेज का एलान किया था, जिसके तहत आज तक केवल 2000 युवाओं को ही कश्मीर में सरकारी नौकरी मिली।

इनमें केवल 800 युवाओं को कश्मीर में आवासीय सुविधा मिली। ऐसे में नई केंद्र सरकार की तरफ से 3000 पद भरने का एलान करना ड्रामा लगता है। अगर सरकार को रोजगार उपलब्ध करवाना है तो पहले पुराने पदों को भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed