फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandit will protest at parliament

संसद तक कूच करेंगे कश्मीरी पंडित

Thu, 08 Oct 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 08 Oct 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pandit will protest at parliament

कैंपों में विस्थापन का जीवन यापन कर रहे कश्मीरी पंडितों ने हक की लड़ाई लड़ने के लिए संसद तक कूच करने का ऐलान किया है। उन्होंने घाटी में पंडितों की घर वापसी के लिए राज्य और केंद्र सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कश्मीर में पंडितों की संपत्तियों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए कुछ नहीं किया गया। कश्मीरी पंडित युवाओं के रोजगार के लिए सरकार गंभीर नहीं है। प्रधानमंत्री शीघ्र संसदीय कमेटी का गठन करके पंडितों के  जमीनी स्तर के हालात का जायजा लें।
विज्ञापन


वीरवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए आल माइग्रेंट कैंपस कोआर्डिनेशन कमेटी, जगती टाउनशिप के प्रधान देश रतन पंडिता और कोआर्डिनेटर दिलीप पंडिता ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार पंडित समुदाय को अपने अधिकारों के लिए उग्र होने के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाए कि कश्मीर में प्रशासनिक स्तर पर भूमाफिया को समर्थन मिल रहा है। वर्ष 1990 से पंडित समुदाय विस्थापन का जीवन जा रही है, लेकिन अब तक की सरकारों ने उनके दर्द पर मरहम लगाने के लिए कुछ खास नहीं किया है। उन्होंने घाटी में असामाजिक तत्वों द्वारा बीफ मामले को भड़काने के लिए साजिश करार दिया।

ऐसे हालात में पंडितों की घाटी में कभी वापसी मुमकिन नहीं हो सकती। सरकार को ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पंडितों को उनकी संपत्ति वापस देने के लिए सरकार ठोस नीति बनाए। पंडित मेरा घर कहां है, का स्लोगन लेकर अपने संघर्ष को तेज करेंगे।


उन्होंने आरोप लगाए कि विभिन्न एजेंसियों ने केंद्र को घाटी में पंडितों की जमीनी स्तर की स्थिति की गलत जानकारी दी है। इस दौरान एसके भट्ट, अशोक बाली, संजय टिक्कू, रविंद्र पंडिता, बीएल कौल, प्यारे लाल, दिलीप रैना, दीप भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed