फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Pandit Sabha delegation meets Governor satyapal malik in Jammu

कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए सलाहकार परिषद के गठन की मांग

Fri, 21 Dec 2018 02:14 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 21 Dec 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandit Sabha delegation meets Governor satyapal malik in Jammu
केपीएस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की वापसी और पुनर्वास के लिए कश्मीरी पंडित सभा (केपीएस) ने राज्यपाल से सलाहकार परिषद गठित करने की मांग की है। वीरवार को केके खोसला की अध्यक्षता में केपीएस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात कर अपने हित की रक्षा के लिए कई मांगे रखीं।
विज्ञापन


राज्यपाल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के कहा कि कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों की वापसी और पुनर्वास के विषय गंभीरता से लिया जाए। इसके तहत एक सलाहकार परिषद का गठन किया जाए, जो कि इस मामले पर विशेष रूप से काम करें। वहीं केपीएस ने घाटी में कश्मीरी पंडितों और हिंदु धार्मिक तीर्थस्थलों की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। साथ ही इन पवित्र स्थलों के पुनर्निर्माण और नवीनीकरण के लिए वित्तीय सहायता भी मांगी। इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों की सम्पत्ति को पहुंचे नुकसान के लिए मुआवजा जारी किया जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज भी उनके लिए लागू करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


सलाहकार परिषद में हो सभा का प्रतिनिधि
केके खोसला ने राज्यपाल से सलाहकार परिषद में केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधि के साथ कश्मीरी पंड़ित कम्यूनिटी से एक प्रतिनिधि शामिल करने की मांग की। ताकि उनकी मांग व उन्हें लागू करने से जुड़ी प्रक्रिया में पादर्शिता हो। वहीं कश्मीर में शांति बहाली के लिए वार्ता की शुरूआत करने का आग्रह किया। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए रियासत के प्रोफेशनल कालेजों में सीटों पर आरक्षण, केंद्र और पीएसयू की नौकरियों में कश्मीरी पंडितों के लिए विशेष कोटे के मांग रखी। साथ ही जगटी टाऊनशिप में मूल सुविधाओं में पर ध्यान देने की बात कही। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उनकी मांग पर उचित विचार का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed