फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandit return row: mufti speaking saperatists language

कश्मीरी पंड़ितों से वादा कर, अलगाववादियों की बात कर रहे मुफ्ती

Fri, 10 Apr 2015 11:49 AM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
kashmiri pandit return row: mufti speaking saperatists language

कश्मीरी पंडितों के लिए घाटी में अलग टाउनशिप के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद अलगाववादियों के साथ सुर मिलाते नजर आ रहे हैं। मुफ्ती ने पहले केंद्र सरकार को टाउनशिप के लिए जमीन मुहैया कराने का वादा किया और अब उन्होंने कश्मीर में इजरायल जैसा क्लस्टर बनाए जाने से इनकार किया है।

विज्ञापन


गठबंधन के घटक दल पीडीपी और भाजपा इस मुद्दे पर फिर आमने-सामने हैं। दोनों दलों में ठन गई है। वीरवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को उनके पैतृक स्थान पर ही बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को बसाने के लिए अलग क्लस्टर बनाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


मुफ्ती ने अलग लफ्जों में लगभग वही सब बातें दोहराईं जो एक दिन पहले जेकेएलएफ की ओर से कही गईं थीं। लगभग इसी तरह का बयान बुधवार को सरकारी प्रवक्ता की ओर से भी जारी किया गया था। जेकेएलएफ ने इस मुद्दे पर आंदोलन और बंद का ऐलान किया था। मुफ्ती ने कहा कि जो कश्मीरी पंडित वापस आना चाहते हैं उन्हें अलग-थलग नहीं रहना चाहिए। हम उनके पुराने स्थान पर उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग टाउनशिप पर कायम केंद्र सरकार

kashmiri pandit return row: mufti speaking saperatists language

उधर भाजपा इस मुद्दे पर फंस गई है। पंडितों की घाटी में वापसी भाजपा का अहम एजेंडा रहा है। केंद्र सरकार अलग टाउनशिप पर कायम है। भाजपा विधायक रवीन्द्र रैना का कहना है कि कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा दिए घाटी में जहां-तहां बसा देना उचित नहीं होगा। केंद्र सरकार और पंडितों की सहमति से ही फैसला होगा।

अलगावादियों और आतंकवादियों की धमकी के सरकार नहीं झुकेगी। नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने भी पंडितों के लिए अलग सेटेलाइट शहर का विरोध किया है। कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री मुफ्ती ने कहा कि पंडितों के लिए अलग सेटेलाइट शहर नहीं बनाया जाएगा।

सरकार पंडितों को उनके पैतृक स्थान पर सम्मान और गरिमा के साथ वापस लाना चाहती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुफ्ती की मुलाकात के बाद आधिकारिक तौर पर कहा गया था कि पंडितों की टाउनशिप के लिए जमीन मुहैया कराई जाएगी।

'कश्मीरी पंडितों को मिलजुलकर साथ रहना'

kashmiri pandit return row: mufti speaking saperatists language

नेकां, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी समूहों और अलगाववादियों ने इसका विरोध किया था। विधानसभा में वीरवार को मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को बता दिया है कि पंडित अलग-थलग नहीं रह सकते। कश्मीरी पंडितों को घाटी में मिलजुलकर साथ रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है।

पंडितों की वापसी के लिए अनुकूल माहौल बनाना सरकार का काम है लेकिन इस तरह का भ्रम फैलाया जाता रहा तो वे कैसे वापस लौट पाएंगे। मुफ्ती ने कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर कोई जल्दीबाजी नहीं करना चाहती। कोई फैसला लेने से पहले सभी संबंधित पक्षों से सलाह मशविरा किया जाएगा।

वह कश्मीर को विभिन्न तरह के फूलों का खूबसूरत बगीचा बनाना चाहते हैं। धर्मनिरपेक्षता इसकी बुनियाद है। मुफ्ती ने अलगावादियों से कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे कश्मीर बदनाम होगा।

सिर्फ 15 प्रतिशत पंडित ही घाटी लौटेंगे: मुफ्ती

kashmiri pandit return row: mufti speaking saperatists language

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद ने कहा कि सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत कश्मीरी पंडित ही घाटी लौटना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि पंडितों के कई समूहों से चर्चा के बाद ऐसा लगता है कि कश्मीरी पंडितों का बड़ा समूह अब घाटी लौटना नहीं चाहता है। विधानसभा में मुफ्ती ने कहा कि सरकार उन लोगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करेगी जो घर लौटना चाहते हैं।

कश्मीरी पंडितों का बड़ा हिस्सा विदेशों और देश के अन्य हिस्सों में खुशहाल है और वे वहां अच्छी जिन्दगी बिता रहे हैं। अगर सरकार उनकी वापसी के लिए माहौल बनाती है तब भी संपन्न पंडित समूह सीजनल पैटर्न पर ही घाटी आएंगे। मुफ्ती ने कहा कि कश्मीरी पंडित पढ़े-लिखे और अच्छे हैं।

आतंकवाद के दौर से पहले भी कई पंडित घाटी से बाहर गए। पी एन हक्सर, पी एन धर, डॉ. यू कौल, डॉ. समीर कौल आदि इसके उदाहरण हैं। उन्हें बड़े कैनवास की जरूरत थी इसलिए वे बाहर बसे। आतंकवाद के दौर में घाटी के सभी हिस्सों से उन्हें मजबूरी में जाना पड़ा।

अब सरकार उन्हें वापस लाना चाहती है। कश्मीरी पंडित भी चाहते हैं कि उनकी अलग टाउनशिप में नहीं बल्कि उनके पैतृक स्थान पर ही वापसी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed