फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Pandit Puran killer identified, police will give reward to the informer

जम्मू कश्मीर: कश्मीरी पंडित पूरण के हत्यारोपी की पहचान, पुलिस लापता की सूचना देने वाले को देगी इनाम

Sat, 26 Nov 2022 01:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Nov 2022 01:01 AM IST
सार

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने ट्वीट किया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि चेक काचीडूरा का मोहम्मद लतीफ लोन हत्या में शामिल है। शोपियां थाने में इस मामले में केस दर्ज है।

विज्ञापन
Kashmiri Pandit Puran killer identified, police will give reward to the informer
टारगेट किलिंग का शिकार पूरण भट्ट का घर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया कि कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट की हत्या में शामिल आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी 12 नवंबर से लापता है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने ट्वीट किया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि चेक काचीडूरा का मोहम्मद लतीफ लोन हत्या में शामिल है।

विज्ञापन


शोपियां थाने में इस मामले में केस दर्ज है। उन्होंने कहा, आरोपी मोहम्मद लतीफ़ लोन के बारे में जानकारी देने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें कि कश्मीरी पंडित पूरन की इस साल अक्तूबर में चौधरीगुंड शोपियां स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को शोपियां के चौधरी गुंड इलाके में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट को उस समय गोली मार कर लहूलुहान कर दिया जब वह अपने बाग की ओर जा रहे थे। हमले को अंजाम देकर आतंकी फरार हो गए। वहीं, घायल पूरण भट को तुरंत  पास के अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

1989 में बदले हालातों में भी नहीं छोड़ी थी घाटी

सूत्रों के अनुसार, पूरण कृष्ण भट शोपियां के चौधरी गुंड इलाके के स्थायी निवासी थे और 1989 के दौरान बिगड़े हालातों के बीच भी उन्होंने घाटी से पलायन नहीं किया था। घाटी में एक और लक्षित हत्या के बाद कश्मीर पंडित और घाटी के अल्पसंख्यक वर्गों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed