फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri Pandit employees will easily promoted

Jammu Kashmir: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की आसानी से हो सकेगी पदोन्नति, सरकार ने योजना को दी मंजूरी

Thu, 09 Jun 2022 09:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 09:55 AM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद ने अहम फैसलों पर मुहर लगाते हुए पदोन्नति संबंधी बाधाओं को हटा दिया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला कश्मीरी विस्थापित कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने व विश्वास बहाली में काफी सार्थक होगा।

विज्ञापन
Kashmiri Pandit employees will easily promoted
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज के तहत नियुक्त किए गए कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की पदोन्नति योजना को प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी दे दी है। पीएम पैकेज के सभी पद अब मंडल स्तर (डिवीजन कैडर) की श्रेणी में नामित किए गए हैं। संबंधित विभाग पदोन्नति के लिए अलग से वरिष्ठता तय कर सूची तैयार करेंगे।

विज्ञापन


निचले कर्मचारियों को पदोन्नति से ऊंचे पदों तक पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए सूपरन्यूमरेरी (विशेष रूप से सृजित अतिरिक्त पद) पदों के निचले और उच्च पदों का अनुपात स्वत: ही प्रभावी हो जाएगा। यानी पदोन्नति के लिए अब उन्हें पद सृजित न होने अथवा रिक्त पद की अनुपलब्धता जैसी स्थिति से प्रभावित नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को प्रशासनिक परिषद ने इन अहम फैसलों पर मुहार लगाते हुए पदोन्नति संबंधी बाधाओं को हटा दिया। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह फैसला कश्मीरी विस्थापित कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने व विश्वास बहाली में काफी सार्थक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति योजना के तहत प्रधानमंत्री पैकेज में नियुक्त कश्मीरी विस्थापित कर्मियों के लिए संबंधित विभाग अलग से वरिष्ठता तय करेंगे। हालांकि भर्ती नियमों में जरूरी योग्यता और वरिष्ठता से संबंधित नियम लागू रहेंगे। वहीं, पीएम पैकेज के सभी पदों को मंडल स्तर के पदों के तौर पर फिर से नामित किया गया है।

मंडल स्तर के पद होने के बावजूद इन कर्मचारियों को अपने यथास्थान पर रहते हुए भी पदोन्नति मिल जाएगी। पीएम पैकेज योजना पर कार्यवाही को लेकर उच्च स्तरीय निगरानी तंत्र काम करेगा।


वित्त वर्ष 2008-2009 में कश्मीरी विस्थापितों की घाटी वापसी और पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री पैकेज शुरू हुआ था। पैकेज के तहत छह हजार कश्मीरी विस्थापित युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई। पैकेज में रोजगार के तहत आवासीय सुविधा का भी प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed