फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri leaders trying to create a negotiable atmosphere with the central government

केंद्र सरकार से बातचीत लायक माहौल तैयार करने की जुगत में कश्मीरी सियासतदान

Fri, 24 Jan 2020 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 Jan 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri leaders trying to create a negotiable atmosphere with the central government
महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर में सात दशक तक राजनीति में हावी रहे कश्मीरी सियासतदान मोदी सरकार से बातचीत लायक माहौल तैयार करने की जुगत में है। इसमें पीडीपी से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए के हटने के बाद से कश्मीर केंद्रित राजनीतिक पार्टियों व नेताओं को करारा झटका लगा है।

विज्ञापन


अब वह इससे उबरने के लिए केंद्र से बातचीत चाहते हैं। दरअसल इसके पीछे अंदर की कहानी यह है कि कश्मीरी नेता चाहते हैं कि केंद्र सरकार से किसी तरह बातचीत का चैनल खुले ताकि कश्मीर में सियासी गतिविधियां दोबारा शुरू हो पाए।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद रह चुके मुजफ्फर हुसैन बेग का कहना है कि कश्मीर सियासी बैक ग्राउंड में जा चुका है। जल्द विधानसभा चुनाव होने के भी कोई आसार नहीं है। ऐसे में नजरबंद चल रहे नेताओं की रिहाई का मामला हो या फिर कश्मीर में राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने का यह सब केंद्र सरकार से बातचीत का चैनल खुलने से ही संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग राजनीतिक स्तर पर आगे बढ़ना चाहते हैं

इसके लिए राजनीतिक पार्टी स्तर पर नहीं बल्कि सिविल सोसायटी स्तर पर भी संयम बरतते हुए केंद्र सरकार को यह भरोसा दिलाने की जरूरत है कि जम्मू कश्मीर के लोग राजनीतिक स्तर पर आगे बढ़ना चाहते हैं। प्रदर्शनों से नहीं केवल बातचीत से ही ऐसा संभव हो सकता है और जम्मू कश्मीर के लोगों के हितों जिसमें हिमाचल की तर्ज पर डोमिसाइल अधिकार का मामला हो या फिर स्टेट हुड का मुद्दा। इसके हासिल करने की तरफ आगे बढ़ा जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed