{"_id":"59043c604f1c1b0b71c10142","slug":"kashmiri-girls-participating-in-police-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलगाववाद पर तमाचा: सुनहरे भविष्य के लिए पुलिस भर्ती में शामिल हो रही हैं कश्मीरी लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववाद पर तमाचा: सुनहरे भविष्य के लिए पुलिस भर्ती में शामिल हो रही हैं कश्मीरी लड़कियां
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती में शामिल युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ अलगाववादी ताकतें कश्मीर के हालात बिगाड़ने की साजिशें रचते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उसी खाकी पहनने को आतुर घाटी की युवतियां पुलिस में भर्ती होकर अलगाववादी ताकतों को करारा जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन
कश्मीर में खराब हालात के बीच जम्मू कश्मीर पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में बड़ी संख्या में युवा शिरकत कर रहे हैं। कश्मीर में पिछले दिनों शुरू हुई पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में लगातार युवाओं खासकर कश्मीर की बेटियों की शिरकत का आंकड़ा बढ़ता दिखा है।
विज्ञापन
तनावपूर्ण हालात में जब घाटी में कुछ मार्ग से भटके युवा सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसा रहे हैं, वहीं मध्य कश्मीर के जिले गांदरबल और बडगाम में सैकड़ों युवा अपने भविष्य की नई सुबह के लिए कड़ी मेहनत और शिद्दत में जुटे हैं। डीआईजी ने बताया कि शनिवार से कांस्टेबल भर्ती की यह प्रक्रिया बडगाम और इसके बाद गांदरबल जिलों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
48 हजार आवेदन तनावपूर्ण जिलों से मिले
बड़ी संख्या में बेटियां हुईं शामिल
- फोटो : Amar Ujala
खास बात यह है कि कश्मीर की इन बेटियों ने न सिर्फ अपनी हिम्मत के बल पर अपने भविष्य की राह को बदलने की कोशिश की है, बल्कि यह प्रयास भी किया है कि उनकी हिम्मत से घाटी के तमाम युवा उनसे प्रेरणा लेकर आगे आएं। कश्मीर में कांस्टेबल भर्ती की इस प्रक्रिया का पहला दौर जम्मू संभाग में समाप्त हो चुका है।
अब यह प्रक्रिया कश्मीर जोन में चल रही हैै। पुलिस ने युवाओं के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने को एक सकारात्मक संकेत बताया है। अब भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण बडगाम में होने को है, उम्मीद जताई जा रही है कि बडगाम में भी भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे।
जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के खाली 5000 पदों की भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड को पूरे राज्य से करीब एक लाख 18 हजार आवेदन मिले हैं। इन आवेदनों में से 48,000 आवेदन कश्मीर के उन तमाम जिलों से हैं, जहां आजकल तनावपूर्ण माहौल है। खास बात यह कि उस वक्त जब कश्मीर के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शनों के कारण जनजीवन प्रभावित है, उसी बीच तमाम युवा खासकर कश्मीर की बेटियां पुलिस में भर्ती होकर अपने उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करने में जुटी हैं।

श्रीनगर में भर्ती में शामिल हुईं 50 लड़कियां
श्रीनगर में भर्ती में शामिल हुईं 50 लड़कियां
- फोटो : Amar Ujala
कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में श्रीनगर में फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस के सेंट्रल जोन डीआईजी गुलाम हसन भट ने बताया कि श्रीनगर में कुल 2400 प्रतिभागियों ने फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, जिनमें कुल 770 अभ्यर्थी पास हुए हैं। डीआईजी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में 50 से ज्यादा लड़कियां भी शामिल हुई हैं।