फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir youth again protest in srinagar

नकाबपोश युवाओं ने श्रीनगर में फिर लहराए पाक झंडे

Fri, 13 Nov 2015 10:42 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
kashmir youth again protest in srinagar
पुराने शहर में शुक्रवार को एक बार फिर जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा लहराया और भाजपा का झंडा जलाया।
विज्ञापन


श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामिया मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों युवा एकत्रित हुए और छात्र गौहर नजीर डार की मौत के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ नकाबपोश युवाओं ने पाकिस्तान के झंडे लहराकर आजादी के हक में नारे लगाए। प्रदर्शन के साथ युवाओं द्वारा मार्च निकालने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंसू गैस के गोले दागे गए

kashmir youth again protest in srinagar

प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए। वहीं दूसरी ओर इलाके में प्रदर्शन शुरू होते ही सभी दुकानें बंद हो गई और सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा।

इसके अलावा पुराने शहर के गोजवारा, नक्शबंद साहिब और सराफ कदल के इलाकों में भी गौहर की मौत को लेकर प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन का आह्वान हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी द्वारा किया गया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद घाटी में हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में छात्र गौहर नजीर डार की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed