फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir witness violence after the Friday prayers

कश्मीर घाटी में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, लहराए गए पाकिस्तानी झंडे

Fri, 24 Mar 2017 11:48 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 24 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
kashmir witness violence after the Friday prayers
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर घाटी में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के अलावा उत्तरी कश्मीर के सोपोर और अन्य कई इलाकों में सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए गए। आईएस और पाकिस्तान के झंडे भी लहराए गए। सुरक्षाबलों के साथ झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।

विज्ञापन


हिंसक झड़पों में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।शुक्रवार को जैसे ही श्रीनगर के नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद में जुमा की नमाज खत्म हुई तो युवाओं ने चुनाव बहिष्कार रैली निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन


चुनाव बहिष्कार की नारेबाजी करते हुए युवा रैली की शक्ल में बाहर मस्जिद परिसर से निकलने लगे तो सुरक्षा बलों ने उन्हें रोका। इस दौरान युवाओं की सुरक्षा बलों के साथ धक्का मुक्की तथा झड़प होने लगी। देखते ही देखते हुए उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारामुला में भी नमाज के बाद प्रदर्शन

kashmir witness violence after the Friday prayers
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में भी नमाज के बाद जामिया मस्जिद से युवाओं ने मार्च निकालने की कोशिश की। रोके जाने पर सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। 

उधर, श्रीनगर के सोवरा इलाके में भी हिंसक प्रदर्शन हुए, जहां सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। यहां दो युवाओं के घायल होने की खबर है। घाटी के अन्य इलाकों से भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबरें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed