{"_id":"57863f894f1c1b0e7913ea42","slug":"kashmir-violence-curfew-remains-in-force-death-toll-climbs-to-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: उपद्रवी भीड़ ने घर में लगाई आग, मरने वालों का आंकड़ा 34 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: उपद्रवी भीड़ ने घर में लगाई आग, मरने वालों का आंकड़ा 34 पहुंचा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 13 Jul 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सुलग रही कश्मीर में पांचवें दिन बुधवार को कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं के बीच तनाव रहा। भीड़ ने एक पूर्व इख्वानी के घर को फूंक दिया। बांडीपोरा में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
इस बीच एक युवक की मौत के साथ हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 34 तक पहुंच गया है। घाटी में अब भी कर्फ्यू तथा कर्फ्यू जैसी पाबंदियां जारी हैं। बुधवार को शहीदी दिवस पर हिंसा की आशंका में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए थे। मोबाइल इंटरनेट तथा रेल सेवा स्थगित रही।
विज्ञापन
कुलगाम जिले के एक युवक की बुधवार को सुबह स्किम्स अस्पताल में मौत हो गई। वह शनिवार को हिंसक प्रदर्शनों में बुरी तरह घायल हो गया था। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा के पपछान गांव में बुधवार को हिंसक प्रदर्शन हुए। युवा हरे और काले झंडे लेकर जुलूस निकाल रहे थे। सुरक्षा बलों ने जब इसे रोका तो झड़प होने लगी। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अब तक सबसे ज्यादा मौतें अनंतनाग जिले में हुई हैं। यहां 16 लोग हिंसा की भेंट चढ़े हैं। इसके साथ ही कुलगाम में आठ, शोपियां में पांच, पुलवामा में तीन तथा श्रीनगर और कुपवाड़ा में एक-एक की मौत हुई है। पांपोर, कुपवाड़ा तथा अनंतनाग में कर्फ्यू जारी है, जबकि घाटी के अन्य इलाकों में लोगों के घूमने पर पाबंदी है।