{"_id":"6526cb61be7e25f050070ed5","slug":"kashmir-valley-it-raid-on-more-than-40-locations-of-business-group-50-crores-recovered-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में IT का छापा: कारोबारी समूह के 40 से अधिक ठिकानों पर रेड, कई दस्तावेज जब्त; 50 करोड़ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में IT का छापा: कारोबारी समूह के 40 से अधिक ठिकानों पर रेड, कई दस्तावेज जब्त; 50 करोड़ बरामद
Wed, 11 Oct 2023 09:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:51 PM IST
सार
एक प्रमुख कारोबारी समूह के 40 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 50 करोड़ रुपये नकद, दस्तावेज और महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आईटी का छापा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने कश्मीर घाटी में सीमेंट, स्टील, ग्लास, प्लाईवुड, रियल एस्टेट, पर्यटन, कपड़ा और स्वास्थ्य सेवा विभिन्न क्षेत्रों में लगे एक प्रमुख कारोबारी समूह के 40 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 50 करोड़ रुपये नकद, दस्तावेज और महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बयान में कहा कि सोमवार को छापे की कार्रवाई शुरू होने के बाद उसने दिल्ली के अलावा कश्मीर घाटी के श्रीनगर, सोपोर, बडगाम, सोनमर्ग और पुलवामा इलाकों में 40 से अधिक ठिकानों पर तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, हाथ से लिखी डायरियां और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। कई फैक्टरियों और रिटेल दुकानों में स्टॉक में भिन्नता भी पाई गई। कश्मीर घाटी में स्थित अचल संपत्तियों में रुपये से अधिक के अघोषित निवेश के सबूत भी मिले हैं। टीम ने विभिन्न परिसरों से 50 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। हालांकि सीबीडीटी ने कारोबारी समूह का नाम नहीं बताया।
विज्ञापन
अब तक की जांच में पता चला है कि कारोबारी समूह ने सीमेंट क्षेत्र में अपनी बिक्री को कम दिखाकर अपनी कर योग्य आय को छिपाने की कोशिश की। पिछले वर्षों में 60 करोड़ रुपये के संबंध में कैश वाउचर और बिक्री चालान के रूप में सबूत जब्त किए हैं, जो अकाउंटबुक में दर्ज नहीं किए गए हैं।
कारोबारी समूह के कश्मीर और दिल्ली में चल रहे रियल एस्टेट कारोबार में ऑन-मनी के सबूत और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अकाउंटबुक की एंट्री को छुपाने का अनुमान लगभग 10 करोड़ रुपये है। कारोबारी समूह के अहम व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि अघोषित आय के लिए इस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके अलावा 16 लाख कीमत का सोना भी बरामद किया गया।