फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir Valley freezes under 'Chillai Kalan'; Kargil coldest

'चिल्ले कलां' में जकड़ी घाटी, कारगिल सबसे ठंडा

Tue, 30 Dec 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Dec 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
Kashmir Valley freezes under 'Chillai Kalan'; Kargil coldest

चिल्ले कलां (सबसे ज्यादा ठंड के 40 दिन) शुरू हुए अभी नौ दिन हुए हैं, लेकिन कश्मीर घाटी पूरी तरह ठंड की जकड़ में फंस गई है। ठंडे और खुश्क मौसम के बीच घाटी के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान जीरो प्वाइंट से नीचे चला गया। कारगिल रियासत का सबसे ठंड स्थान रिकार्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 15.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन


जम्मू में कोहरे का असर कम हुआ लेकिन सुबह के समय घना कोहरा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक कश्मीर घाटी में मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होगा। खासकर समतल इलाकों में मौसम सूखा और ठंडा रहेगा। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश नहीं होने के बावजूद सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहा।
विज्ञापन


घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात का तापमान फ्रिजिंग प्वाइंट से काफी नीचे रहा। राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व विख्यात डल झील सहित अन्य जल स्त्रोतों में बर्फ की परत देखी गई। कश्मीर के गेट वे के रूप में विख्यात काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को श्रीनगर से लेकर जम्मू तक कोहरे का हल्का असर रहा। हालांकि जम्मू में कोहरे का प्रभाव पिछले दो दिनों की तुलना में कम रहा। सुबह साढ़े आठ बजे धूप निकलने से जम्मू के लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक श्रीनगर व जम्मू में साल-2014 के आखिरी सोमवार को मामूली कोहरे का असर बना रहा, जबकि शीतलहर के प्रकोप से निजात नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed