फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir valley demands for establishment of rail coach factory

कश्मीर घाटी में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की मांग

Sat, 25 Feb 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Feb 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
kashmir valley demands for establishment of rail coach factory
रेलवे कोच फैक्ट्री की स्थापना की मांग - फोटो : डेमो फोटो

कश्मीर घाटी के उद्यमियों ने डीएमयू रेलवे कोच फैक्ट्री की स्थापना की मांग उठाई है। इसके साथ ही सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से इतर विशेष प्रोत्साहन देने की भी मांग की है। शुक्रवार को उत्तर रेलवे और एमएसएमई की ओर से श्रीनगर के सनत नगर में आयोजित उद्यमी सम्मेलन में यह मांग की गई।

विज्ञापन


स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन में यह बताया गया कि रेलवे की ओर से विभिन्न प्रकार के उपकरणों के लिए खरीद होती है। इनमें इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन, कोच, वैगन, डेमू पावर कार, ट्रेलिंग कार, मशीन, स्पेयर तथा खाद्य सामग्री शामिल है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से उद्यमियों की बेहतर समझ के लिए कुछ वस्तुओं का प्रदर्शन भी किया गया ताकि वे भलीभांति पूरी प्रक्रिया को समझ सकें। उत्तर रेलवे के स्टोर नियंत्रक प्रदीप कुमार ने कहा कि यह रियासत के लोगों के लिए नई शुरुआत है। इसके प्रति उद्यमियों का रुख भी काफी सकारात्मक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने घाटी में उद्यमी सम्मेलन आयोजित करने का मुद्दा उठाया था

kashmir valley demands for establishment of rail coach factory
महबूबा मुफ्ती - फोटो : file photo
उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी रेलवे उद्यमियों की बेहतरी तथा स्थानीय उद्योग धंधे के प्रोत्साहन के लिए समय समय पर प्रयास करता रहेगा। सम्मेलन में विभिन्न उद्योगों से जुड़े 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। पिछले दिनों रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत के उद्योग धंधे के प्रोत्साहन के लिए घाटी में उद्यमी सम्मेलन आयोजित करने का मुद्दा उठाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed