{"_id":"58b1358e4f1c1b0030b2380b","slug":"kashmir-valley-demands-for-establishment-of-rail-coach-factory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की मांग
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
रेलवे कोच फैक्ट्री की स्थापना की मांग
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के उद्यमियों ने डीएमयू रेलवे कोच फैक्ट्री की स्थापना की मांग उठाई है। इसके साथ ही सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से इतर विशेष प्रोत्साहन देने की भी मांग की है। शुक्रवार को उत्तर रेलवे और एमएसएमई की ओर से श्रीनगर के सनत नगर में आयोजित उद्यमी सम्मेलन में यह मांग की गई।
विज्ञापन
स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन में यह बताया गया कि रेलवे की ओर से विभिन्न प्रकार के उपकरणों के लिए खरीद होती है। इनमें इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन, कोच, वैगन, डेमू पावर कार, ट्रेलिंग कार, मशीन, स्पेयर तथा खाद्य सामग्री शामिल है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से उद्यमियों की बेहतर समझ के लिए कुछ वस्तुओं का प्रदर्शन भी किया गया ताकि वे भलीभांति पूरी प्रक्रिया को समझ सकें। उत्तर रेलवे के स्टोर नियंत्रक प्रदीप कुमार ने कहा कि यह रियासत के लोगों के लिए नई शुरुआत है। इसके प्रति उद्यमियों का रुख भी काफी सकारात्मक रहा है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने घाटी में उद्यमी सम्मेलन आयोजित करने का मुद्दा उठाया था
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : file photo
उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी रेलवे उद्यमियों की बेहतरी तथा स्थानीय उद्योग धंधे के प्रोत्साहन के लिए समय समय पर प्रयास करता रहेगा। सम्मेलन में विभिन्न उद्योगों से जुड़े 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। पिछले दिनों रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत के उद्योग धंधे के प्रोत्साहन के लिए घाटी में उद्यमी सम्मेलन आयोजित करने का मुद्दा उठाया था।