फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   KASHMIR UNREST CONTINUES STONE PELTING ON POLICE 6 INJURED

कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों पर पथराव, 6 लोग घायल

Wed, 26 Oct 2016 11:21 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 26 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
KASHMIR UNREST CONTINUES STONE PELTING ON POLICE 6 INJURED
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI

घाटी में बुधवार को छिटपुट हिंसक झड़पें हुई। ज्यादातर इलाकों में तनावपूर्ण शांति बनी रही। अनंतनाग के  बिजबिहाड़ा में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। झड़पों में आधा दर्जन उपद्रवी घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलवामा जिले में कुछ नकाबपोश युवाओं ने सड़क किनारे खड़े वाहन तोड़ डाले। श्रीनगर के मुख्य बाजार सहित अन्य व्यापारिक स्थलों पर सामान्य दिनों सी हलचल देखी गई।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में देश विरोधी नारेबाजी करती भीड़ को सुरक्षा बलों ने रोकना चाहा तो उपद्रव हो गया।
विज्ञापन


भीड़ से शरारती तत्वों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया। जानलीपोरा गांव में एकत्रित भीड़ का सुरक्षा बलों के साथ टकराव बढ़ा तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में सड़क किनारे खड़े वाहनों से तोड़फोड़

KASHMIR UNREST CONTINUES STONE PELTING ON POLICE 6 INJURED
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
पुलवामा जिला अस्पताल के पास नकाबपोश शरारती तत्व अचानक सड़क पर आए और कार, बाइक सहित अन्य वाहनों के शीशे तोड़कर फरार हो गए। अलगाववादियों के बंद का असर लगातार दम तोड़ता नजर आ रहा है। बुधवार को घाटी के अधिकांश व्यस्त इलाकों में आम दिनों सी चहल-पहल रही।

लाल चौक से सटे व्यापारिक केंद्र में दुकानें खुली रहीं। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही रही। एक अधिकारी के अनुसार घाटी में धारा 144 अब भी लागू है। इसके तहत लोगों को एकत्रित होने की इजाजत नहीं है। बाजारों में लोगाें की आवाजाही के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है, ताकि बंद को जबरन प्रभावी बनाने की कोशिशों को नाकाम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed