{"_id":"5810ed004f1c1b994fbc33db","slug":"kashmir-unrest-continues-stone-pelting-on-police-6-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों पर पथराव, 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में फिर भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों पर पथराव, 6 लोग घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में बुधवार को छिटपुट हिंसक झड़पें हुई। ज्यादातर इलाकों में तनावपूर्ण शांति बनी रही। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। झड़पों में आधा दर्जन उपद्रवी घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलवामा जिले में कुछ नकाबपोश युवाओं ने सड़क किनारे खड़े वाहन तोड़ डाले। श्रीनगर के मुख्य बाजार सहित अन्य व्यापारिक स्थलों पर सामान्य दिनों सी हलचल देखी गई।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में देश विरोधी नारेबाजी करती भीड़ को सुरक्षा बलों ने रोकना चाहा तो उपद्रव हो गया।
विज्ञापन
भीड़ से शरारती तत्वों ने सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया। जानलीपोरा गांव में एकत्रित भीड़ का सुरक्षा बलों के साथ टकराव बढ़ा तो उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलवामा में सड़क किनारे खड़े वाहनों से तोड़फोड़
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : PTI
पुलवामा जिला अस्पताल के पास नकाबपोश शरारती तत्व अचानक सड़क पर आए और कार, बाइक सहित अन्य वाहनों के शीशे तोड़कर फरार हो गए। अलगाववादियों के बंद का असर लगातार दम तोड़ता नजर आ रहा है। बुधवार को घाटी के अधिकांश व्यस्त इलाकों में आम दिनों सी चहल-पहल रही।
लाल चौक से सटे व्यापारिक केंद्र में दुकानें खुली रहीं। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही रही। एक अधिकारी के अनुसार घाटी में धारा 144 अब भी लागू है। इसके तहत लोगों को एकत्रित होने की इजाजत नहीं है। बाजारों में लोगाें की आवाजाही के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है, ताकि बंद को जबरन प्रभावी बनाने की कोशिशों को नाकाम किया जा सके।
लाल चौक से सटे व्यापारिक केंद्र में दुकानें खुली रहीं। सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही रही। एक अधिकारी के अनुसार घाटी में धारा 144 अब भी लागू है। इसके तहत लोगों को एकत्रित होने की इजाजत नहीं है। बाजारों में लोगाें की आवाजाही के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है, ताकि बंद को जबरन प्रभावी बनाने की कोशिशों को नाकाम किया जा सके।