फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir University has met national standards in research: Umar

कश्मीर विवि ने अनुसंधान में राष्ट्रीय मानकों को पूरा किया : उमर

विज्ञापन
Kashmir University has met national standards in research: Umar
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की बराबरी कर रहा है। सीएम कश्मीर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मेगा एलुमनाई मीट में उपस्थित विशिष्ट जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कहा, किसी भी शैक्षणिक संस्थान का मूल्यांकन करने के दो प्राथमिक मानदंड हैं। पहला है उसके शोध परिणामों का दायरा और क्षमता, दूसरा है उसके पूर्व छात्रों की ठोस उपलब्धियां। दोनों ही मानदंडों पर, कश्मीर विश्वविद्यालय देश के किसी भी विश्वविद्यालय से पीछे नहीं है। विश्वविद्यालय के कई पूर्व छात्रों ने कानून, राजनीति, प्रशासन, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और मान्यता अर्जित की है। पूर्व छात्रों से विश्वविद्यालय के साथ अपना जुड़ाव जारी रखने का आह्वान करते हुए उमर ने कहा, कश्मीर विश्वविद्यालय ने आपको बहुत कुछ दिया है। यदि आप कभी-कभार भी अपने प्रयासों और अनुभव से इस उपकार का बदला चुका सकें, तो इससे वर्तमान में यहां पढ़ रहे छात्रों के साथ-साथ भविष्य में प्रवेश पाने वाले छात्रों को भी बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed