{"_id":"584bdb3d4f1c1b732a449a71","slug":"kashmir-to-witness-fresh-snow-fall-in-upcoming-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के शानदार नजारों को तैयार कश्मीर, जमने लगी डल झील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के शानदार नजारों को तैयार कश्मीर, जमने लगी डल झील
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 10 Dec 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में बर्फबारी के आसार
- फोटो : डेमो फोटो
शुष्क सर्दी की चपेट में चल रही रियासत में अगले 24 घंटों में पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को कश्मीर व जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश अथवा बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
रियासत में लेह सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस व कोकरनाग में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं, शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील पर भी ठंड के कारण बर्फ की परतें जमने लगी हैं।
विज्ञापन