फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kashmir temperature increasee

कश्मीर घाटी में सामान्य से सात डिग्री तक चढ़ा पारा

Thu, 19 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 19 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kashmir temperature increasee
गर्मी से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
रियासत में गर्मी पुराने रिकार्ड तोड़ने की ओर है। वीरवार को जम्मू में दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 43.2 तक चला गया जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारा चालीस को पार कर गया है। लू के थपेड़ों से सड़कें सूनी पड़ी हैं। तंदूर की तरह तपिश में इंसानों के साथ जीवजंतु भी बेहाल हैं।
विज्ञापन


रियासत के सभी हिस्सों में पारा सामान्य से 6-7 डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। उसके बाद हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


रियासत में सबसे ज्यादा गर्मी जम्मू झेल रहा है। यहां पिछले कई दिन से दिन का पारा चालीस डिग्री के ऊपर चल रहा है। राज्य के सभी हिस्सों में दिन के साथ रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटड़ा में वीरवार को दिन का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो यहां इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों में आग लगी है। इस वजह से भी तापमान बढ़ा है। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा छह डिग्री अधिक 30.7, पहलगाम में सात डिग्री अधिक 26.7, गुलमर्ग में तीन डिग्री अधिक 20.0 पारा रहा।


पिछले तीन साल से मई माह के पारे में उछाल आया है। पिछले साल जम्मू में मई माह का अधिकतम तापमान 40.15 डिग्री सेल्सियस तक गया था। इससे पूर्व 2006 में 43.0, 2004 में 43.5 डिग्री सेल्सियस  रहा था। हालांकि 2013 में 45.8, 2010 में 45.0, 2001 में 45.2 डिग्री तक पारा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed