{"_id":"5d67fe238ebc3e0149507db1","slug":"kashmir-situation-after-article-370-revoked-latest-photos-and-videos-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सड़कों पर नजर आ रहे निजी वाहन, घाटी के हालात सामान्य जैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सड़कों पर नजर आ रहे निजी वाहन, घाटी के हालात सामान्य जैसे
Thu, 29 Aug 2019 10:02 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में सड़कों पर निजी वाहन दौड़ते नजर आए। हालांकि सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन नजर नहीं आया। सड़क किनारे फुटपात पर व्यापार करने वाले भी खरीदारों के इंतजार में दिखाई दिए।
जिन इलाकों से पाबंदियां हटाई गई थीं वहां बुधवार को हाई स्कूल खोले जा चुके हैं। हालांकि इन स्कूलों में उपस्थिति सामान्य से कम नजर आ रही है। उसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि अभिभावक बच्चों को अभी स्कूल भेजने में असहज महसूस कर रहे हैं।
सरकारी कार्यालय भी खुले हैं, लेकिन सार्वजनिक परिवहन के अभाव में कार्यालयों में उपस्थिति कम नजर आ रही है। घाटी के बड़े हिस्से में लैंड लाइन सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। बता दें कि 5 अगस्त से कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट, ब्राडबैंड व वाईफाई सभी इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।