{"_id":"da910c34baa1f0524ffd972aaf7ab189","slug":"kashmir-shuts-against-gaza-carnage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजा पर इजरायली हमलों के विरोध में घाटी में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजा पर इजरायली हमलों के विरोध में घाटी में बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 17 Jul 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों का विरोध गुरूवार को भी जारी रहा। हुरियत के सईद अली गिलानी और शब्बीर शाह के आह्वान पर घाटी में बंद बुलाया गया है। पिछले सात दिनों से लगातार घाटी में इजरायली हमले के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को को भाजपा भी मैदान में उतर गई। नेकां की युवा इकाई ने भी इजरायली हमलों के विरोध में एक जुलूस निकालकर रोष जताया है। भाजपा की कश्मीर एकाई के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गाजा में इजरायली हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए बुधवार को शेर-ए-कश्मीर पार्क में एकत्र हुए और प्रेस कॉलोनी तक एक रैली निकाली।
विज्ञापन
रैली में भाजपा नेता जीएम मीर, अल्ताफ ठाकुर, सोफी यूसुफ, मालिक मुश्ताक नूरबाड़ी आदि शामिल रहे। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले में अब तक कई मासूम और बेगुनाह लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमले रोकवाने के लिए इजरायल पर दबाव बनाने की रणनीति अपनानी चाहिए। वहीं, नेकां की युवा इकाई ने भी इजरायल के हमलों के विरोध में नवा-ए-सुबह कार्यालय से संयुक्त राष्ट्र संघ के दफ्तर तक एक रैली निकाली।
संयुक्त राष्ट्र संघ दफ्तर पहुंचने पर रैली में शामिल लोगों ने ज्ञापन देना चाहा, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। रैली में नेकां के युवा इकाई के अध्यक्ष सलमान अली सागर सहित शेख मुस्तफा कमाल, जुनैद अजीम मट्टू आदि शामिल रहे।