फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir separatists warn Pakistan against ‘annexing’ Gilgit-Baltistan

गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाक का प्रस्ताव कश्मीरी अलगाववादियों को नामंजूर

Sat, 18 Mar 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 18 Mar 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
Kashmir separatists warn Pakistan against ‘annexing’ Gilgit-Baltistan
कश्मीर के अलगाववादी नेता - फोटो : File Photo
गिलगित और बाल्टिस्तान को पाकिस्तान द्वारा पांचवां प्रांत घोषित करने के प्रस्ताव को अलगाववादियों ने मानने से इनकार किया है। हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ के मोहम्मद यासीन मलिक ने संयुक्त बयान में कहा, पाकिस्तान का यह प्रस्ताव कतई मंजूर नहीं है।
विज्ञापन


अलगाववादी नेताओं ने कहा, जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक स्थिति को बदलने का हक न तो पाकिस्तान को है न ही भारत को। कश्मीर मसला लंबे समय से अधर में है, जिसका हल संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के मुताबिक कश्मीर के अवाम की मर्जी पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


कश्मीरी अवाम की रायशुमारी के बिना किसी भी तरह का विभाजन और परिवर्तन मंजूर नहीं होगा। उन्हाेंने कहा, पाकिस्तान को सूझबूझ से काम लेते हुए गिलगित-बाल्टिस्तान संबंधी प्रस्ताव को वापस लेना चाहिए, ताकि जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक और भौगोलिक स्थिति पर इसका प्रतिकूल असर न पड़े। उम्मीद है पाकिस्तान इसे वापस लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed