फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir sent in 20 relief vehicles

20 वाहनों में कश्मीर भेजी गई राहत सामग्री

Thu, 18 Sep 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी Updated Thu, 18 Sep 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kashmir sent in 20 relief vehicles

कश्मीर घाटी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जहां एक तरफ केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ साथ कई गैर सरकारी संस्थाएं भी कार्य कर रहीं हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजोरी शहर के निवासी भी इस काम में पीछे नहीं हैं। बुधवार को राहत सामग्री से भरे 20 वाहनों को मुगल रोड के रास्ते कश्मीर घाटी के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर समाज सेवक मोहम्मद यूनिस बट्ट ने बताया कि शहर के कई वार्डों के लोग कश्मीर घाटी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पिछले कई दिनों से चंदा इकट्ठा कर रहे थे। शहर के व्यापारियों, निजी स्कूल प्रबंधकों, सरकारी मुलाजिमों और हर आने-जाने वालों से चंदा इकट्ठा किया गया। करीब 20 लाख से भी अधिक रुपये इकट्ठे कर राहत सामग्री भेजी गई। इसमें विशेषकर दवाएं, मिनरल वाटर, कंबल, कपडे़, टेंट, तिरपाल और खाने-पीने का सामान शामिल हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर मोहम्मद बशीर कादरी ने घाटी के बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राजोरी की जनता उनके साथ है। यह 20 वाहन तो केवल एक शुरूआत है, आगे भी राहत सामग्री के रूप में दवाओं के साथ-साथ अन्य जरूरी वस्तुएं
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed