{"_id":"5f4b4aac8ebc3e3cf326f29f","slug":"kashmir-s-first-glass-roofed-ac-train-to-run-from-aug-31-will-be-used-to-shoot-documentary-on-kashmir-rail-link","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही आप कश्मीर की खूबसूरती को विस्टाडोम ट्रेन से निहार सकेंगे, सोमवार से शुरू होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही आप कश्मीर की खूबसूरती को विस्टाडोम ट्रेन से निहार सकेंगे, सोमवार से शुरू होगा ट्रायल
Sun, 30 Aug 2020 12:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर सरकार ने उत्तर रेलवे को 31 अगस्त से चार दिनों के लिए विशेष विस्टाडोम ट्रेन चलाने की तैयारी करने के लिए कहा है। रेलवे द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पर एक डॉक्यूमेंट्री (वृत्तचित्र) बनाने के लिए विस्टाडोम कोच चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एक इंजन और दो कोच का ट्रायल रन 31 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। कांच की छत वाली एसी ट्रेन का कोच मंगलवार को बडगाम से बनिहाल जाएगा, जबकि 78 किलोमीटर की बनिहाल-श्रीनगर रेल लिंक की डॉक्यूमेंट्री शूटिंग बुधवार को होगी।
विज्ञापन
इसके बाद 59 किलोमीटर लंबे श्रीनगर- बारामुला रेल लिंक की डॉक्यूमेंट्री गुरुवार को शूट होगी। एक अधिकारी ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री कश्मीर रेल लिंक को दिखाने में मदद करेगी। जिस पर 15 जोड़ी ट्रेन बनिहाल से बारामुला तक नियमित रूप से चलती हैं, जिसमें लगभग 30,000 यात्री और सरकारी कर्मचारी यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विस्टाडोम कोच में एलईडी लाइट, घूमने वाली सीटें और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली जैसी विशेषताएं हैं। इस विशेष ट्रेन की घोषणा 2017 के केंद्रीय बजट में जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के लिए की गई थी। रेलवे ने इस विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) से अनुमति मांगी थी।
हाल ही में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ रेलवे अधिकारियों की बैठक में कश्मीर में विस्टाडोम ट्रेन सेवा करने पर चर्चा हुई थी। जिसमें इस वर्ष के अंत तक यह सेवा कश्मीर में शुरू करने की बात कही गई थी। इस विशेष ट्रेने के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
हालांकि चार दिनों तक चलने वाली इस विस्टाडोम ट्रेन के जरिए कश्मीर 137 किमी बनिहाल-बारामूला रेल लिंक पर एक डाक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। बता दें कि पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने तीन वर्ष पहले कश्मीर में विस्टाडोम ट्रेन शुरू करने का एलान किया था। हालांकि, तीन वर्षों में रेलवे कभी पत्थरबाजी तो कभी घाटी में खराब हालात का हवाला देते हुए ट्रेन को शुरू नहीं कर पाया है।