फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir ready for fourth phase polling

उमर, मुफ्ती सहित कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Fri, 12 Dec 2014 11:49 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
kashmir ready for fourth phase polling

चौथे चरण में घाटी की 16 और और जम्मू संभाग की दो सीटों के लिए शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। रविवार को इन सीटों पर मतदान होगा।

विज्ञापन


कुल 182 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14.73 लाख मतदाता करेंगे। आतंकवाद प्रभावित श्रीनगर, अनंतनाग तथा शोपियां जिले में चुनाव होने के कारण सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

अलगाववादियों ने बहिष्कार का ऐलान किया है। मतदान केंद्रों को सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में ले लिया है। हेलीकाप्टर से भी सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। सभी जिलों की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। हर आने जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

जान‌िए किस सीट पर हैं कितने मतदाता

kashmir ready for fourth phase polling

चौथे चरण में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सोनवार तथा पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद अनंतनाग सीट से प्रत्याशी हैं। चौथे चरण में 767471 पुरुष और 705559 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक बटमालू में 1.20 लाख और सबसे कम खनियार में 51010 मतदाता हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1890 बूथ बनाए गए हैं।

श्रीनगर जिले की आठ सीटों पर 6.25 मतदाताओं में से 3.25 लाख पुरुष और तीन लाख महिला मतदाता, अनंतनाग की छह सीटों के लिए 2.57 पुरुष एवं 2.37 लाख महिलाएं, शोपियां की दो सीटों पर 86169 पुरुष एवं 75399 महिला मतदाता तथा सांबा की दो सीटों पर 98345 पुरुष एवं 92278 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगी।

आतंकवाद से पीड़ित हैं ये तीनों जिले

kashmir ready for fourth phase polling

घाटी के तीनों जिले श्रीनगर, अनंतनाग तथा शोपियां आतंकवाद पीड़ित है। वीरवार को अनंतनाग में पुलिस चौकी पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था।

वीरवार को ही घाटी के दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री परिकर ने भी और आतंकी हमले की आशंका जताई है। इसके चलते भी प्रशासन, पुलिस और सैन्य अधिकारियों द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

नेकां और पीडीपी का प्रभुत्व

घाटी की 16 सीटों में से आठ पर नेकां, छह पर पीडीपी तथा दो पर कांग्रेस का कब्जा है। इसके साथ ही जम्मू संभाग की सांबा सीट पैंथर्स और विजयपुर सीट नेकां के खाते में है।

यहां होना है मतदान
श्रीनगर जिले के हजरतबल, जद्दीबल, ईदगाह, खनियार, हब्बाकदल, अमीराकदल, सोनवार, बटमालू, अनंतनाग जिले के अनंतनाग, डुरू, कोकरनाग, शांगस, बिजबिहाड़ा, पहलगाम, शोपियां जिले के वाचि व शोपियां और सांबा जिले के सांबा एवं विजयपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed