{"_id":"6285e504bc85bb7246257a28","slug":"kashmir-pandit-rahul-bhat-wife-got-government-job-divisional-commissioner-and-adgp-handed-over-appointment-letter-and-five-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Target Killings: राहुल भट की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी, मंडलायुक्त व एडीजीपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपये की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Target Killings: राहुल भट की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी, मंडलायुक्त व एडीजीपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपये की राशि
Thu, 19 May 2022 12:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 19 May 2022 12:05 PM IST
सार
राहुल भट की पत्नी मीनाक्षी रैना को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल नवाबाद में चतुर्थ श्रेणी के पद पर रखा गया है। राहुल भट के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि भी दी गई है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त व एडीजीपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बडगाम में आतंकियों का शिकार बने कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की पत्नी मीनाक्षी को सरकारी नौकरी दी गई है। बुधवार को मंडलायुक्त रमेश कुमार व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने रूपनगर स्थित आवास पर पहुंचकर नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही परिवार को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी सौंपी। ज्ञात हो कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पत्नी को सरकारी नौकरी तथा पांच लाख रुपये सहायता की घोषणा की थी। साथ ही बच्ची की पढ़ाई का खर्च भी वहन करने को कहा था।
विज्ञापन
राहुल भट की पत्नी मीनाक्षी रैना को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल नवाबाद में चतुर्थ श्रेणी के पद पर रखा गया है। मूल रूप से बडगाम के बीरवाह के संग्रामपोरा निवासी राहुल भट की आतंकियों ने चाडूरा तहसील कार्यालय परिसर में घुसकर हत्या कर दी थी। इस घटना के विरोध में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त कर्मचारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कैंपों में धरना जारी है। इस बीच घटना के बाद से कर्मचारी दफ्तरों में काम पर नहीं गए हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि वे अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्हें जम्मू में राहत आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया जाए। मंगलवार को धरनास्थल पर पहुंचकर कश्मीर के मंडलायुक्त पीके पोल तथा आईजी पुलिस विजय कुमार ने आंदोलनरत कर्मचारियों को समझाया था। उन्हें एक सप्ताह में सेवा संबंधी मुद्दों के समाधान का भरोसा दिलाया था। इस दौरान जिला उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा मौजूद रहीं।
विज्ञापन