पीडीपी विधायक ने AK47 चलाकर मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी पीडीपी एक बार फिर से चर्चा में है। लेकिन इस बार सरकार बनाने को लेकर नहीं बल्कि पीडीपी विधायक द्वारा सरेआम एके47 से फायरिंग किए जाने के कारण।
सोनावर से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हराने वाली पीडीपी विधायक मोहम्मद अशरफ मीर ने जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच एके 47 से जमकर फायरिंग की।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अशरफ को गिरफ्तार करने की मांग भी की है। उमर का कहना है कि क्या पुलिस होने वाले मंत्री की इस हरकत के लिए उन्हें गिरफ्तार करेगी।
एके 47 हवा में लहराते हुए कई राउंड फायर
बता दें कि अशरफ के निवास पर जीत का जश्न मनान के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने अशरफ का जमकर अभिनंदन किया। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की थी कि उन्होंने मुख्यमंत्री को उनकी सीट से हराया।
जश्न की खुशी में अशरफ को यह भी ध्यान नहीं रहा कि वह मीडिया के कैमरे की नजर में हैं। उन्होंने उत्साह में एके 47 को हवा में लहराते हुए कई राउंड फायर किए।
बता दें कि अशरफ ने उमर को करीब पांच हजार वोटों से हराया है। बीती तीन विधानसभाओं से सोनावर सीट से नेकां का प्रत्याशी ही जीता करता था, अशरफ मीर को 14283 वोट मिले जबकि उमर अब्दुल्ला को 9500 वोट मिले हैं।
'बीरवाह सीट से भी हार गया होता तो'
मीर द्वारा इस तरह से जश्न मनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवाल भी खड़े कर दिए हैं। उमर ने ट्वीट करके कहा है कि क्या पुलिस मीर को इस हरकत के लिए गिरफ्तार करेगी जबकि वह आने वाले दिनों में मंत्री बनने वाले हैं।
आगे उमर लिखते हैं, सोनावर सीट से हारने पर एके47 से जश्न मनाया जा रहा है, भगवान न करे अगर में बीरवाह सीट से भी हार गया होता तो न जाने यह लोग क्या करते।
इससे पहले भी पीडीपी के जावेद मुस्तफा मीर एके 47 साथ लेकर चलने के कारण चर्चा में रह चुके हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि वह अपनी सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा करते हैं।