फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir Lawmaker Who Defeated Omar Fires AK 47 Rifle 'to Celebrate

पीडीपी विधायक ने AK47 चलाकर मनाया जश्न

Sat, 27 Dec 2014 12:01 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
Kashmir Lawmaker Who Defeated Omar Fires AK 47 Rifle 'to Celebrate

रियासत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी पीडीपी एक बार फिर से चर्चा में है। लेकिन इस बार सरकार बनाने को लेकर नहीं बल्कि पीडीपी विधायक द्वारा सरेआम एके47 से फायरिंग किए जाने के कारण।

विज्ञापन


सोनावर से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हराने वाली पीडीपी विधायक मोहम्मद अशरफ मीर ने जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच एके 47 से जमकर फायरिंग की।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अशरफ को गिरफ्तार करने की मांग भी की है। उमर का कहना है कि क्या पुलिस होने वाले मंत्री की इस हरकत के लिए उन्हें गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एके 47 हवा में लहराते हुए कई राउंड फायर

Kashmir Lawmaker Who Defeated Omar Fires AK 47 Rifle 'to Celebrate

बता दें कि अशरफ के निवास पर जीत का जश्न मनान के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने अशरफ का जमकर अभ‌िनंदन किया। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की थी कि उन्होंने मुख्यमंत्री को उनकी सीट से हराया।

जश्न की खुशी में अशरफ को यह भी ध्यान नहीं रहा कि वह मीडिया के कैमरे की नजर में हैं। उन्होंने उत्साह में एके 47 को हवा में लहराते हुए कई राउंड फायर किए।

बता दें कि अशरफ ने उमर को करीब पांच हजार वोटों से हराया है। बीती तीन विधानसभाओं से सोनावर सीट से नेकां का प्रत्याशी ही जीता करता था, अशरफ मीर को 14283 वोट मिले जबकि उमर अब्दुल्ला को 9500 वोट मिले हैं।

'बीरवाह सीट से भी हार गया होता तो'

Kashmir Lawmaker Who Defeated Omar Fires AK 47 Rifle 'to Celebrate

मीर द्वारा इस तरह से जश्न मनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवाल भी खड़े कर दिए हैं। उमर ने ट्वीट करके कहा है कि क्या पुलिस मीर को इस हरकत के लिए ग‌िरफ्तार करेगी जबकि वह आने वाले दिनों में मंत्री बनने वाले हैं।

आगे उमर लिखते हैं, सोनावर सीट से हारने पर एके47 से जश्न मनाया जा रहा है, भगवान न करे अगर में बीरवाह सीट से भी हार गया होता तो न जाने यह लोग क्या करते।

इससे पहले भी पीडीपी के जावेद मुस्तफा मीर एके 47 साथ लेकर चलने के कारण चर्चा में रह चुके हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि वह अपनी सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed