फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir: Jilted lover chops off woman body dumps pieces at several places in budgam

कश्मीर: बडगाम में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात... महिला की हत्या कर अलग-अलग जगह फेंके शव के टुकड़े

Sun, 12 Mar 2023 04:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बडगाम
अमर उजाला नेटवर्क, बडगाम Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 Mar 2023 04:10 PM IST
सार

बडगाम पुलिस ने यहां एक महिला की हत्या करने और फिर उसके शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kashmir: Jilted lover chops off woman body dumps pieces at several places in budgam
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

मध्य कश्मीर के बडगाम में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां एक महिला की हत्या करने और फिर उसके शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सात मार्च से लापता थी महिला
प्रारंभिक रिपोर्ट्स से पता चला है कि 30 वर्षीय महिला शिक्षा में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। सात मार्च से वह लापता हो गई थी। महिला की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आठ मार्च को शब्बीर अहमद को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शनिवार को अपना अपराध कबूल कर लिया है।45 वर्षीय आरोपी शब्बीर शादीशुदा है और बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके का रहने वाला है। वह बढ़ई का काम करता है। हालांकि पुलिस अभी तक हत्या के मकसद का खुलासा नहीं कर पाई है, लेकिन महिला के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि पुरुष ने पहले शादी के लिए उसके परिवार से संपर्क किया था, लेकिन महिला ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अवैध कनेक्शन पर एक्शन: पूर्व सीएम आजाद, JK भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना समेत कई की बिजली कटी
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के टुकड़े-टुकड़े करके लगा दिए अहमद ने ठिकाने
पुलिस ने बताया, 'महिला पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता थी। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने महिला की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन्हें रेलवे ब्रिज ओमपोरा और सेबदेन समेत अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने शनिवार की रात पीड़िता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को बरामद किया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है। उधर, महिला के परिवार का कहना है कि आरोपी अहमद टाइल से संबंधित किसी काम के लिए उसके घर आया था।

श्रद्धा जैसी है ये वारदात
यह मामला दिल्ली में श्रद्धा वाकर हत्याकांड की तरह ही जघन्य है, जहां 27 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी। फिर उसने उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और अवशेषों को दिल्ली के जंगल में फेंकने से पहले रेफ्रिजरेटर में जमा करके रखा था। इसी तरह की एक वारदात में साहिल गहलोत ने कथित तौर पर अपनी गुपचुप तरीके से विवाहित पत्नी निक्की यादव की हत्या कर उसके शरीर को फ्रिज में रख दिया था।

ये भी पढ़ें- Narco Terror in J&K: नौशहरा में हथियार-नशीला पदार्थ व विस्फोटक उपकरण की खेप बरामद, LOC पर सेना की कार्रवाई
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed