Kashmir Viral Video: घाटी घूमने आई बच्ची का वीडियो वायरल, फर्राटेदार अंग्रेजी ने जीता लोगों का दिल
कश्मीर घूमने आई एक बच्ची के वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इसमें बच्ची आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में अपनी कश्मीर यात्रा के बारे में बता रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में अपने परिवार संग घूमने आई एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची फर्राटेदार अंग्रेजी में घाटी की खूबसूरती और अपने अनुभव को बयां कर रही है। लोगों को बच्ची का अपनी बात को बताने का अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को पांच लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं।
वीडियो में बच्ची कौशिका अंग्रेजी में बताती है कि वह कश्मीर में हरियाली, नदियों को देखकर बहुत खुश है। लेकिन, वह बर्फ देखना चाहती थी। बर्फ को छूना चाहती थी। गर्मियों में बर्फ सिर्फ दूर पहाड़ों पर है। इसे लेकर वह क्यूट अंदाज में नाराजगी जाहिर करती नजर आती है। वह कहती है कि कश्मीर बहुत खूबसूरत है। यहां की भाषा भी प्यारी है। बच्ची जिस आत्मविश्वास के साथ में मीडिया के सवालों का जवाब देती है, उस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारी इम्तियाज हुसैन ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को जारी करते हुए उन्होंने लिखा, ' प्यारी बच्ची, सर्दियों में फिर से आना, वादा रहा, तब बर्फ देखने को जरूर मिलेगी।' वीडियो पर लोग जमकर लाइक, रिट्वीट और कमेंट कर रहे हैं।
Hey,Cutie😍
— Imtiyaz Hussain (@hussain_imtiyaz) April 16, 2022
Come again in winter. Promise, it will snow then😊 pic.twitter.com/2eG7RIccPc