{"_id":"0511f46e7b4ce6391c2abc089176984f","slug":"kashmir-flood-situation-under-control-rajnath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में बाढ़ की स्थिति अब तक नियंत्रण में : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में बाढ़ की स्थिति अब तक नियंत्रण में : राजनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 31 Mar 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में बाढ़ की स्थिति अब तक पिछले साल की तरह भयावह नहीं हुई है लेकिन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को चौकस कर दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री सिंह ने यहां बताया, 'कश्मीर में पिछली बार की तरह स्थिति भयावह नहीं है लेकिन हम पूरी तरह से सतर्क हैं और यदि जरूरत पड़ी तो और अधिक मदद भेजी जाएगी।'
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कल जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से फोन पर बातचीत की थी जिसमें मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को राज्य में बाढ़ की स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी थी।
विज्ञापन
गृह मंत्री ने कहा, 'अब वहां हमारी सरकार है। वे अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। बहरहाल, स्थिति अब तक नियंत्रण में है।' कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे से मौसम में सुधार बरकरार रहने से आज बाढ़ का खतरा कम हुआ है जिसके कारण झेलम नदी में जलस्तर में पर्याप्त कमी देखी गई है जो अब बाढ़ के स्तर से नीचे बह रही है।
पिछले साल सितंबर में आई बाढ़ में 280 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग बेघर हुए थे तथा सैकड़ों करोड़ रूपए की कीमत की संपत्ति को नुकसान हुआ था।