{"_id":"5ef8895327af717a184e9295","slug":"kashmir-cyber-attack-engineer-kept-working-all-day-pdd-data-could-not-be-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर साइबर हमलाः दिन भर लगे रहे इंजीनियर, रिकवर नहीं हो पाया पीडीडी का डेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर साइबर हमलाः दिन भर लगे रहे इंजीनियर, रिकवर नहीं हो पाया पीडीडी का डेटा
Sun, 28 Jun 2020 05:43 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर में पीडीडी के डेटा बेस सेंटर पर साइबर हमले के बाद डाटा रिकवरी पर काम तेजी से चल रहा है। इंजीनियरों की टीम डेटा रिकवरी की कोशिशों में जुटी हुई है, लेकिन डेटाबेस सर्वर अभी तक शुरू नहीं किए जा सके हैं। इससे विभाग का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर हैक होने से उपभोक्ताओं, काल सेंटरों, बिजली प्रोजेक्टों से संबंधित तमाम जानकारी नहीं मिल पा रही हैं। शनिवार को एमनेस्टी स्कीम समेत बिजली बिलों की अदायगी नहीं हो पाई। बड़ी संख्या में लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह चार बजे के आसपास साइबर हमले में चार सर्वरों का डेटा हैक किया गया। साइबर पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की है। अब जांच की जा रही है। डेटा हैक होने से बिजली उपभोक्तों का विवरण, प्रिंट बिल और डेटा को सत्यापित करने की प्रक्रिया रुक गई है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता नील कमल ने बताया कि डेटा रिकवर करने पर काम चल रह है। एक या दो दिनों के अंदर काम को पूरा कर लिया जाएगा। इंजीनियर विंग काम कर रहा है। डेटा बेस सेंटरों को बंद रखा गया है।