फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kas prelims on 5th april

केएएस प्रीलिम्स की परीक्षा पांच अप्रैल को

Sun, 29 Mar 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 29 Mar 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
kas prelims on 5th april

जेएंडके पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से करवाए जाने वाली कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) की परीक्षा अब पांच अप्रैल को होगी। केएएस के प्रीलिम्स की परीक्षा के लिए कमीशन ने राज्य में 28 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इस परीक्षा के लिए बाइस हजार परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमाएंगे। गौरतलब है कि केएएस प्रीलिम्स की परीक्षा दो बार स्थगित हो चुकी है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष अक्तूबर माह में केएएस प्रीलिम्स की परीक्षा होनी थी, लेकिन सितंबर माह में आई बाढ़ के कारण परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद कमीशन ने मार्च के पहले सप्ताह को परीक्षा करवाने की अधिसूचना जारी की थी। वहीं राज्य में स्वाइन फ्लू और घाटी में मौसम खराब होने के चलते परीक्षा को आगे करना पड़ा था।
विज्ञापन


परीक्षा की अधिसूचना जारी होने के साथ ही एक बार फिर परीक्षा पर मौसम की तलवार लटकी हुई नजर आ रही है, जिसके कारण परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा के अगले चरण की तैयारी करने को लेकर चिंता सता रही है। मौसम विभाग की ओर से अगले सप्ताह तक खराब मौसम की जानकारी दिए जाने के चलते परीक्षा तय समय पर होने को लेकर फिर से संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमीशन के आला अधिकारी ने जानकारी दी है कि पांच अप्रैल को ही केएएस प्रीलिम्स की परीक्षा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जम्मू में सत्रह और कश्मीर में ग्यारह के करीब परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर स्थिति ठीक रही तो तय तिथि पर ही परीक्षा करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed